फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Rape of Dalit girls in Wazirganj and Bisauli

वजीरगंज और बिसौली में दलित किशोरियों से दुष्कर्म

Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 07 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rape of Dalit girls in Wazirganj and Bisauli
gangrape
-वजीरगंज में मंदिर से लौट रही किशोरी से सामूहिक दुराचार
विज्ञापन

-बिसौली में शौच को गई किशोरी को बनाया हवस का शिकार


जिले में दो स्थानों पर किशोरियों के साथ दुष्कर्म के मामलों ने बदायूं को फिर शर्मसार कर दिया। वजीरगंज में मंदिर से लौट रही दलित किशोरी को दो लोगों ने हवस का शिकार बनाया। वहीं बिसौली में मां के साथ शौच को गई किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पीड़ितों को मेडिकल के लिए भेजा है।
वजीरगंज क्षेत्र में मंदिर से लौट रही 15 साल की दलित किशोरी के साथ 24 फरवरी को अनमोल पुत्र हरीकिशन और विकास गौतम पुत्र लाले ने दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के पिता और भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं। किशोरी ने इस वारदात के बारे में उनको नहीं बताया। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। रविवार को उन्होंने किशोरी को फिर दबोच लिया। कुछ लोगों ने देख लिया और किशोरी ने भी शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़े हुए। इसके बाद किशोरी ने अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई। उसके पिता और भाई घर पहुंचे। मंगलवार को इन लोगों ने वजीरगंज थाने पहुंचकर अनमोल और विकास के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बिसौली के एक गांव की 15 साल की दलित किशोरी सोमवार शाम अपनी मां के साथ खेत पर शौच को गई थी। इसी दौरान गांव का ही राजू पुत्र गोकिल ने किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने आरोपी को खेत से भागते हुए देख लिया। मंगलवार को परिवार के लोग किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर एसपी उपाध्याय ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed