फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   rape

रेप पीड़ित ने बदला बयान, मेडिकल से इंकार

Fri, 31 Jul 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Fri, 31 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

गुरुवार को कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि महिला रेप की बात से मुकर गई है। चूंकि नामजदगी हो चुकी है, इसलिए महिला का 164 का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष शुक्रवार को दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने गत दिवस महिला को मेडिकल कराने के लिए भी भेजा था, लेकिन उसने मेडिकल कराने से भी इंकार कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार महिला पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश की जा रही थी। नामजदगी के बाद से पुलिस की हिरासत में मौजूद गौतमपुरी इलाके के पूर्व सैनिक राजपाल सिंह के पैरोकारों के साथ पीड़ित को बृहस्पतिवार को तीन बार कोतवाली में देखा गया। पड़ोसी गांव के एक पूर्व प्रधान ने बुधवार दोपहर से ही अहम भूमिका निभानी शुरू कर दी थी। उसी के प्रयास की वजह से मामले ने यू टर्न लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में तो ले लिया था। दूसरे दिन भी हिरासत में रखा। पर उसका चालान नहीं किया।
आखिर क्यों निकाली बैंक से मोटी रकम
उझानी। रेप में नामजद होने के साथ ही कोतवाली पुलिस की हिरासत में मौजूद पूर्व सैनिक राजपाल सिंह बृहस्पतिवार दोपहर में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पहुंचा। उसने विड्रॉल के जरिए एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि निकाली। वह अपने पैरोकार और पुलिस कर्मी के साथ ही बैंक गया था। पुलिस कर्मी बैंक परिसर में राजपाल के साथ था या नहीं, यह तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता लगेगा लेकिन बैंक के सीनियर मैनेजर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भुगतान तो हुआ है। भुगतान से पहले ही बात लोगों की जुबां पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed