{"_id":"d4ce1b22e167f544eed61bdd4466914b","slug":"rape-hindi-news-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बुलाकर महिला से बलात्कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में बुलाकर महिला से बलात्कार
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Wed, 29 Jul 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना से सेवानिवृत होने के बाद गौतमपुरी मोहल्ले में रहने वाले राजपाल सिंह ने मंगलवार शाम को परिचित 40 वर्षीय महिला को घरेलू कामकाज कराने के लिए बुला लिया। महिला पहुंची तो पूर्व सैनिक घर में अकेला था। बकौल महिला, राजपाल ने घर में पहुंचते ही दरवाजे बंद कर दिए। उसने विरोध किया तो वह डंडा लेकर उस पर टूट पड़ा। उसके कपड़े भी फाड़ डाले। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला को उसने तीन घंटा तक कमरे में ही बंधक बनाकर रखा। आरोपी उस वक्त नशे में था।
देर रात किसी तरह छूटकर घर पहुंची महिला ने पहले घरवालों को घटनाक्रम से अवगत कराया। फिर दिल्ली में मेहनत, मजूदरी करने वाले पति से फोन पर बात की और रात में ही कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने तड़के घटनास्थल का मौका मुआयना किया। आरोपी पूर्व सैनिक को भी दबोच लिया गया है। महिला की तहरीर पर उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने उसे कमरे को भी देखा जहां महिला को बंधक बनाकर रेप किया गया। पिटाई से पीड़ित के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। मामले में कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि महिला को गुमराह करके घर में बुलाया गया था। महिला को मेडिकल कराने के पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है।
फैसला कराने को जुटे आरोपी के पैरोकार!
सूत्रों की मानें तो पूर्व सैनिक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हो जाने के बाद बुधवार सुबह से आरोपी के पक्ष में कुछ लोग कोतवाली में भी नजर आए। उन्होंने हालांकि सीधे तौर पर किसी से बात नहीं की लेकिन वह महिला की भूमिका पर भी शक जताने से बाज नहीं आए। उन्होंने यहां तक कहा कि पूर्व सैनिक की पत्नी पिछले कुछ दिन से बाहर हैं।