{"_id":"57c2ea5a4f1c1b4a38d50560","slug":"railwaymen-fell-by-train-of-death-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरे रेलकर्मी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरे रेलकर्मी की इलाज के दौरान मौत
ब्यूरो /बदायूं
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेखूपुर रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार रात को ट्रेन से गिरकर घायल हुए रेलकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर घरवाले भी आ गए। रेलकर्मी इज्जतनगर मंडल की वैगन पेंटिंग की वर्कशॉप में तैनात था। अवकाश मिलने पर वह कासगंज जिले के सोरों स्थित घर जा रहा था।
बरेली पैसेंजर से शनिवार रात साढ़े आठ बजे के करीब गिरने से सोरों के 50 वर्षीय प्रमोद कुमार का पैर कट गया था। शेखूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन रोककर उसे उझानी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया, जहां उसे सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के घरवालों को दी। इस पर उसका बेटा राहुल और अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव राहुल को सौंप दिया। प्रमोद के दो बेटे और दो जवान बेटियां हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं।