फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raided the home of cricket controversy, sabotage, arson

क्रिकेट मैच के विवाद में घर पर धावा बोला, तोड़फोड़, आगजनी

Thu, 03 Mar 2016 07:11 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 03 Mar 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
Raided the home of cricket controversy, sabotage, arson
कादरचौक ब्लाक के गांव बेहटा डंबर नगर में युवक क्रिकेट खेल रहे थे। मैच के दौरान बॉल एक घर में चली गई और महिला के लग गई। इसे लेकर क्रिकेट खेल रहे एक युवक से महिला के पति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि महिला और उसके पति ने इस युवक के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। जिससे हजारों का घरेलू सामान जल जाने के अलावा युवक के घर में बंधी भैंस भी झुलस गई। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, लेकिन इस घटना में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव बेहटा डंबर नगर निवासी दिलशाद का पुत्र मुजीब बुधवार की शाम अपने साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। बताया जाता है कि क्रिकेट मैंच में एक शॉट पर बॉल पड़ोस के घर में चली गई और एक महिला के लग गई। इस बात पर महिला का पति मैच खेल रहे युवकों से भिड़ गया। मुजीब से उसकी काफी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी महिला और उसका पति मुजीब के घर पहुंच गया और उसके घर में लगा कंप्यूटर आदि फेंक दिया। मोबाइल फोन को भी नुकसान पहुंचाया। शाम की इस घटना के बाद मुजीब के घर में आग लगा दी गई। घर में बंधी भैंस भी झुलस गई। घर से आग की लपटें उठीं, तो गांव वाले भी एकत्र हो गए। किसी तरह आग पर काबू पा लिया। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित पक्ष के लोग थाने पहुंचे और अपने पड़ोसी और उसकी पत्नी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। एमएलसी चुनाव के कारण पुलिस ने इस संबंध में कोई दिलचस्पी नहीं ली। कादरचौक पुलिस इस मामले को नकार रही है। उसका कहना है कि अभी तक ऐसे मामले में उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed