फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Raging student , Jwahrpuri commotion at police station

भड़के छात्र, जवाहरपुरी पुलिस चौकी पर हंगामा

Sun, 10 Jan 2016 11:46 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 10 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Raging student , Jwahrpuri commotion at police station
 कंप्यूटर शिक्षा देने के नाम पर ठगी होने की आशंका पर कुछ छात्रों ने रविवार को जवाहरपुरी पुलिस चौकी पर हंगामा किया। सेंटर चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों का कहना था कि कुछ महीने पहले एक संस्था के कुछ लोगों ने कॉलेज कैंपस के बाहर कैंपेन कर उन्हें कंप्यूटर शिक्षा और नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया था। आरोप है कि बाद में हजारों रुपये ठग लिए, नौकरी उन्हें आज तक नहीं मिली।
विज्ञापन

छात्रों के अनुसार, भोलाधाम के पास एक भवन में उन्हें कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी गई, लेकिन कुछ ही दिनों बाद ये सेंटर गद्दी चौक पहुंचा दिया गया। ऐसे में उनको आशंका हुई। उन्होंने अपने माता-पिता को जानकारी दी। रविवार को कुछ बच्चों के माता-पिता सेंटर पहुंचे, जहां पर शिक्षकों और ट्रेनरों से उन्होंने बात की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें भी ठगी होने की आशंका हुई। अभिभावकों के साथ तमाम छात्र जवाहरपुरी पुलिस चौकी पहुंच गए। चौकी पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे बच्चों को शांत कराकर चौकी इंचार्ज ने पूरे मामले की जानकारी ली। ट्रेनिंग सेंटर इंचार्ज को भी बुलाया। उसने किसी भी प्रकार की ठगी से इंकार किया। देर शाम तक इस मामले में अभिभावकों की ओर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। चौकी प्रभारी का कहना है कि इस मामले में सभी मौखिक शिकायत कर रहे थे किसी ने लिखित रूप उन्हें कोई प्रपत्र नहीं सौंपे हैं। अगर तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed