{"_id":"b50f4bf70496515f0f0314bee8054ee8","slug":"racket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजात बनाने वाला रैकेट पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी कागजात बनाने वाला रैकेट पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस इलाके के कचहरी चौराहे के पास एक व्यक्ति रविवार को फोटो स्टेट की दुकान पर फर्जी कागजातों की फोटो कॉपी करा रहा था। पुलिस ने शक होने पर उससे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि छह सड़का के पास एक दुकान पर फर्जी कागजात बनाए जाते हैं। यह कागजात उसने वहीं से बनवाए हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इस दुकान पर छापेमारी की। यहां से भारी संख्या में मतदाता पहचान पत्र और फर्जी कागजात मिले। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
एसआई सत्यसिंह ने बताया कि फर्जी कागजात बनाने वाले रैकेट में तहसील के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके खिलाफ और सबूत जुटाए जा रहे हैं। सभी सुबूत सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसआई सत्यसिंह ने बताया कि फर्जी कागजात बनाने वाले रैकेट में तहसील के दो कर्मचारी भी शामिल हैं। इनके खिलाफ और सबूत जुटाए जा रहे हैं। सभी सुबूत सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन