फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Property dealer inspector abducted, beaten, shackled

दरोगा ने प्रापर्टी डीलर को अगवा किया, बांधकर पीटा

Tue, 01 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Tue, 01 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Property dealer inspector abducted, beaten, shackled
राजपाल
मैनपुरी में तैनात एक दरोगा ने बहन को भगाने की साजिश के शक में सोमवार रात कादरचौक थाने के गांव वोंदरी से एक प्रापर्टी डीलर को अगवा कर बेतहाशा पिटाई की। बाद में दरोगा उसे गंभीर हालत में उझानी कोतवाली में छोड़कर चला गया। पुलिस ने प्रापर्टी डीलर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मंगलवार सुबह पहुंचे प्रापर्टी डीलर के भाई ने दरोगा समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट कराई है। पीड़ित प्रापर्टी डीलर राजपाल लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष भी है।
विज्ञापन

उझानी थाने के एक गांव की किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। मामले में 18 अक्तूबर को उसके परिवार वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में विवेचना उझानी थाने के दरोगा राजपाल कर रहे हैं। किशोरी का एक भाई भी पुलिस में दरोगा है। इन दिनों उसकी तैनाती मैनपुरी में है। किशोरी के दरोगा भाई को शक था कि उसकी बहन को भगाने में कादरचौक के गांव वोंदरी निवासी प्रापर्टी डीलर राजपाल पुत्र नरेंद्र पाल का हाथ है। दरोगा मैनपुरी से अवकाश लेकर अपने गांव आया हुआ था। सोमवार रात वह चार अन्य लोगों के साथ वोंदरी पहुंचा। यहां से उसने राजपाल को उसके घर से उठा लिया। उसे गाड़ी में डालकर हजरतगंज लाया। यहां पेड़ में बांधकर राजपाल को बुरी तरह पीटा। दरोगा वर्दी में था। 
विज्ञापन

इसके बाद किशोरी का दरोगा भाई राजपाल को लेकर रात करीब 12 बजे उझानी कोतवाली पहुंचा। यहां उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन के अपहरण में राजपाल का हाथ है, लेकिन घायल राजपाल को बिना मेडिकल परीक्षण के कोतवाली में रखने से पुलिस ने इंकार कर दिया। रात में ही राजपाल को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। यहां उसे भर्ती कर लिया गया। मंगलवार को राजपाल के भाई धर्मवीर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को उझानी कोतवाली में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दरोगा उसके दो भाइयों और एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी में तैनात दरोगा की बहन लापता हो गई थी। इसकी रिपोर्ट उझानी कोतवाली में दर्ज है। दरोगा को राजपाल पर शक था। इसलिए वह उसे घर से उठा लाया। राजपाल की तहरीर के आधार पर दरोगा समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।- गोपी चंद्र यादव, इंस्पेक्टर उझानी

बनवारी सिंह ने जाना राजपाल का हाल
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के चेयरमैन, एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर प्रापर्टी डीलर राजपाल का हाल जाना। उन्होंने राजपाल से पूरी घटना के बारे में पूछा। बाद में बनवारी सिंह ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed