फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police rape report The record of tampering

दुष्कर्म की रिपोर्ट पुलिस ने छेड़छाड़ में की दर्ज

Thu, 14 May 2015 08:24 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 14 May 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
Police rape report The record of tampering

पुलिस ने कारस्तानी करते हुए किशोरी से दुष्कर्म मामले की तहरीर ही बदल दी। दुष्कर्म की रिपोर्ट छेड़छाड़ में दर्ज की। पीड़िता के साथ परिवार वालों ने गुरुवार को एसएसपी सौमित्र यादव से मिलकर वजीरगंज पुलिस की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।  वजीरगंज थाने के एक गांव में बुधवार पूर्वाह्न 11:30 बजे 15 साल की किशोरी अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही विशाल पुत्र बृजभान मौका पाकर घर में घुस गया। उसका एक साथी दरवाजे पर खड़ा होकर रखवाली करता रहा। विशाल ने तमंचे की नोक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिवार वाले घर पहुंचे तो किशोरी ने आप-बीती सुनाई। किशोरी को लेकर उसकी मां दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची। किशोरी की मां ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। वजीरगंज पुलिस ने तहरीर ही बदल दी। विशाल के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर इतिश्री कर ली।

विज्ञापन

वजीरगंज पुलिस की इस कारस्तानी की शिकायत करने परिवार वाले गुरुवार को पीड़िता के साथ एसएसपी सौमित्र यादव से मिले। उन्होंने पुलिस की शिकायत कर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसएसपी ने वजीरगंज एसओ को जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


आठ घंटे थाने में बैठाए रखा पीड़ित परिवार
वजीरगंज। किशोरी से दुष्कर्म की घटना बुधवार दिन में 11.30 बजे हुई। परिवार वालों को एक बजे इसके बारे में पता लगा। वह रिपोर्ट पीड़िता को लेकर उसकी मां रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गई। यहां पुलिस ने पीड़ित परिवार को रात नौ बजे तक थाने में बैठाए रखा। एसओ वजीरगंज भोलू सिंह भाटी पहले तो रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करते रहे। बाद में छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अब यह लोग रेप की बात कह रहे हैं। थाना पुलिस को जरूरी निर्देश दिए हैं। पीड़ित परिवार के थाना पुलिस पर लगाए गए आरोपों की भी जांच कराई जाएगी।
-सौमित्र यादव, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed