{"_id":"aec1c28a9861e74e4ce2cfc2efb28280","slug":"police-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन सिपाहियों के सहारे शहर की सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक दर्जन सिपाहियों के सहारे शहर की सुरक्षा
बदायूं।
Updated Mon, 22 Dec 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सुरक्षा सिर्फ एक दर्जन सिपाहियों के हवाले है। चोरियों का सीजन शुरू हो चुका है और कोतवाली स्टाफ की किल्लत से जूझ रही है। कोतवाली में गश्त के लिए छह चीता बाइक हैं। स्टाफ की कमी के चलते कोतवाली की चीता बाइक भी धूल फांक रही हैं। कोहरे के बीच शहर में चोरियों का सिलसिला शुरू हो चुका है लेकिन रात्रि गश्त के नाम पर अब तक कुछ नहीं है। स्टाफ की कमी से कोतवाली की सात पुलिस चौकियों पर तो सन्नाटा पसरा ही रहता है। शहर में आधा दर्जन स्थानों से पुलिस पिकेट पर नदारद रहती है।
सदर कोतवाली में सिपाहियों के 80 और उपनिरीक्षकों के 19 पद हैं। इनमें यहां 40 सिपाहियों और 13 उपनिरीक्षकों की तैनाती है। इनमें आठ महिला समेत कुल 18 सिपाही विभागीय काम निपटने में जुटे रहते हैं। दस सिपाही अवकाश पर है। ऐसे में पुलिस चौकियों और पुलिस पिकेट पर तैनाती के लिए यहां सिर्फ एक दर्जन सिपाही ही बचे हैं। स्टाफ की कमी से रात्रि गश्त नहीं हो पा रही है। इससे शहर में चोरियों के साथ लूटपाट की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। अधिकारी भी जिले भर में थानों में पुलिस स्टाफ की किल्लत होने की बात स्वीकार करते हैं।
थानों में स्टाफ की कुछ कमी है। दूसरे जिलों से तबादला होकर आए पुलिसकर्मी आमद करा रहे हैं। आमद के साथ ही इनकी तैनाती भी की जा रही है। -लल्लन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
कोतवाली में स्टाफ की स्थिति
उप निरीक्षक 12
महिला सिपाही 8
मुंशी 2
हमराह 5
सीसीआर 1
पुलिस डाक 1
पैरवी 1
अवकाश पर 8
शेष बचे सिपाही 12