फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police doctor extortion Grabbing arrested

पुलिस ने डॉक्टर से रंगदारी  मांगने वाला किया गिरफ्तार

Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
बदायूं ब्यूरो
बदायूं ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फोन पर मांगी थी 10 लाख की रंगदारी
 डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाले एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी ने डॉक्टर को फोन करके उससे 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर डॉक्टर को हत्या की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद उसे दबोच लिया।

बिल्सी थाने के गांव खैरी निवासी डॉ. अमित माहेश्वरी गांव में ही निजी प्रैक्टिस करते हैं। करीब चार महीने पहले 12 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति ने उनको फोन किया। फोन करने वाले ने डॉक्टर से 10 लाख रुपये रंगदारी न देने पर खामियाजा भुगतने की धमकी दी। हत्या की भी धमकी दी गई। 19 अगस्त को डॉ. अमित ने बिल्सी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद भी डॉक्टर को धमकियां मिलती रहीं। खतरे को भांपते हुए पुलिस ने डॉक्टर को सुरक्षा दे दी। इसके साथ ही धमकी देने वाले का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। सर्विलांस के जरिए एक आरोपी की लोकेशन बदायूं में जिला महिला अस्पताल के पास ट्रेस हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अजहर निवासी खैरी बताया। गिरफ्तार आरोपी चोरी और लूट की वारदातों में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसने अपने दो साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed