फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Plumber dies due to electric current

करंट लगने से नल मिस्त्री की मौत

Mon, 04 Sep 2017 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 04 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
Plumber dies due to electric current
victim
नल ठीक करते समय लोहे की सरिया हाईटेंशन लाइन से टकराने पर करंट लगने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। इसका पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना फैजगंज बेहटा के गांव नरोरी- नरोरा निवासी 33 वर्षीय पुत्तन सिंह नल मिस्त्री था। सोमवार को वह पंचायत विभाग के खराब पड़े इंडिया मार्का नल को ठीक करने गया था। ग्राम अजीतपुर में अपराह्न लगभग तीन बजे पुत्तन नल ठीक कर रहा था। तभी नल की सरिया निकालते समय ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन के तारों से छू गई। इससे करंट लगने पर पुत्तन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसका पता लगने पर रोते बिलखते परिवार वाले मौके पर जा पहुंचे। पुत्तन के पांच बच्चे हैं, जिनके सहारे को न जमीन है और न ही कोई रोजगार। ग्रामीणों के मुताबिक सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। न ही तहसील का कोई कर्मचारी मौके पर गया। इससे लोगों में आक्रोश है। पिता दयाराम की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed