फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Plaintiff against Azam The evidence given to court

आजम के खिलाफ वादी  ने कोर्ट को दिए साक्ष्य

Sat, 03 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Sat, 03 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सूबे के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ चल रहे देशद्रोह के मामले में शनिवार को वादी बजरंग दल के जिला संयोजक उज्ज्वल गुप्ता ने सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी की कोर्ट में साक्ष्य पेश किए। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 सितंबर तय की है। जाना जा रहा है कि आजम की देर-सबेर इस मामले में मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बजरंग दल जिला संयोजक उज्ज्वल गुप्ता ने आजम खां के खिलाफ 2011 में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया था। प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद मई 2012 में पुलिस ने मामले में एफआर लगा दी। उज्ज्वल गुप्ता के प्रोटेस्ट पर कोर्ट ने एफआर खारिज कर पुर्नविवेचना का आदेश दिया था। 10 अगस्त 2015 को वादी उज्ज्वल गुप्ता ने कोर्ट में धारा 190 (2) के तहत अर्जी देकर आजम को तलब करने की मांग की। इसके बाद से मामले में सुनवाई चल रही है। गवाहों और वादी के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन

शनिवार को मामले में सुनवाई के दौरान वादी उज्ज्वल गुप्ता ने कोर्ट में आजम खां के खिलाफ साक्ष्य पेश किए। साक्ष्यों में कई अखबारों की कटिंग हैं। इनमें आजम का वह बयान छपा है जिसमें आजम ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया था। वादी उज्ज्वल गुप्ता का कहना है कि उनके पास आजम के खिलाफ कई और साक्ष्य भी हैं। अगली तारीख पर वह इन्हें कोर्ट में पेश कर सकते हैं। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 20 सितंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed