फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   people creat highway jaam

कई घंटे जाम रहा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे

Thu, 18 Dec 2014 11:36 PM IST
वजीरगंज।
वजीरगंज। Updated Thu, 18 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
people creat highway jaam
थाना क्षेत्र के गांव वनकोटा के समीप भाकियू (भुल्लन गुट) ने किसानों की समस्याओं को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक जाम लगा रहा और इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

भाकियू भुल्लन गुट के जिलाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने कहा कि यदु शुगर मिल पर किसानों का 17 करोड़ से अधिक का वकाया है। वहीं गन्ना के मौजूदा मूल्य से इस समय किसानों को 40 रुपये कम रेट दिया जा रहा है। गन्ना किसानों को शोषण किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यूरिया के संकट पर भी प्रशासन का विरोध किया और कहा कि समितियों पर खाद नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन

एसडीएम बिसौली गुलाब चंद और सीओ सतीश चंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस पर किसानों ने हाईवे खाली कर दिया। जाम लगाने वालों में गजेंद्र सिंह यादव, जगत पाल, सुभाष, धर्मेंद्र, धनुषपाल, शमशुल, पप्पू, जगवीर अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगाया तो पानी की निकासी कराई  
बदायूं। शहर के मोहल्ला कल्याननगर में चंदोखर गोटिया में जलभराव से लोग बेहद परेशान हैं। शहर की गंदगी का रुख इसी ओर मोड़ दिया गया है। इससे पूर्व प्रशासन/एडीएम अशोक श्रीवास्तव से मिले थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रदीप यादव और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को मौके पर भेजा। यहां कच्चा नाला बनाकर पानी निकास की व्यवस्था की जा रही थी कि कल्यानगर के लोगों ने स्थाई बन गई जलभराव की समस्या पर आक्रोश जताकर विरोध शुरू कर दिया। पूर्व सभासद इंदु सक्सेना ने लोगों के गुस्से को समझते हुए उनका नेतृत्व किया और मुरादाबाद-फर्रुखाबाद राजमार्ग पर दोपहर 12 बजे के करीब हाईवे पर जाम लगा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट विजय बहादुर सिंह के समझाने पर एक घंटा बाद जाम खुल सका। बाद में डीपॉल स्कूल के समीप पुलिया साफ कराके पानी की निकासी का काम किया गया।
ग्रामीणों को बुलाकर चले गए एडीओ, वीडीओ
एडीओ (पंचायत) और ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) की कारगुजारी के चलते सैकड़ों राहगीर कड़ाके की ठंड में ढाई घंटे तक जाम में फंसे रहे। गांव वालों ने राशन कोटे का प्रस्ताव न होने के विरोध में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया था। उनका आरोप था कि राशन दुकान का प्रस्ताव कराने पहुंचे एडीओ और वीडीओ ने पहले तो गांव के लोगों को स्कूल में बुला लिया और फिर खुद बिना कुछ बताए चुपचाप खिसक लिए।
बता दें कि ब्लाक म्याऊ का गांव संजरपुर लोहिया गांव है। इस ग्राम पंचायत का एक मजरा कंचनपुर है। राशन की दुकान कंचनपुर निवासी सुरेश गिहार के नाम से कई सालों से चल रही थी। पिछले दिनों संजरपुर के कुछ लोगों की शिकायत पर सुरेश की दुकान बर्खास्त कर दी गई थी। गुरुवार को इसी दुकान का प्रस्ताव होना था। प्रस्ताव के एडीओ पंचायत सतीश शर्मा और वीडीओ रंजीत सिंह गांव पहुंचे और ग्रामीणों से कोटे की दुकान का प्रस्ताव खुली बैठक में करने की बात कही।
 दोनों गांवों के लोग संजरपुर स्थित स्कूल में इकट्ठे हो गए। आरोप है कि लोगों की भीड़ जुटती देख एडीओ पंचायत और सचिव बिना कुछ बताए खिसक गए। इससे गुस्साए लोगों ने हाईवे पर संजरपुर तिराहे पर जाम लगा दिया। खबर मिलने पर एसओ जीत सिंह पुलिस फोर्स को साथ मौके पर पहुंच गए। जाम लगा रहे लोगों से एसओ ने जाम खोलने को कहा लेकिन वह किसी जिम्मेदार अधिकारी के पहुंचने पर ही जाम खोलने पर आमादा रहे। पुलिस ने इसकी  सूचना एसएसपी और एसडीएम (दातागंज) ओपी तिवारी को दी लेकिन एसडीएम जाम के दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने खुली मीटिंग में प्रस्ताव कराने का अश्वासन देने पर ग्राणीणों ने जाम खोला।

विगत दिनों लोहिया गांव संजरपुर में विकास कार्यों की हकीकत जानने पहुंचे कमिश्नर वीके द्विवेदी और डीएम शंभूनाथ के सामने भी इस दुकान को लेकर जमकर हो-हल्ला हुआ था। कमिश्नर के निर्देश पर राशन दुकान की जांच भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed