{"_id":"5788ed324f1c1b737e13dc90","slug":"pastry-murdered-bodies-dumped-in-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवाई की हत्या कर शव जंगल में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हलवाई की हत्या कर शव जंगल में फेंका
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
हलवाई की हत्या कर शव जंगल में फेंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले घर से निकला था तेजपाल
गुरुवार को हुई थी फोन पर छोटे भाई से बात
थाना जरीफनगर के गांव पड़रिया निवासी हलवाई तेजपाल की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। वह चार दिन पहले घर से निकला था। गुरुवार रात अपने छोटे भाई से फोन पर बात भी की। शुक्रवार सुबह उसका शव थाना क्षेत्र के मालपुर ततेरा के जंगल में पड़ा मिला। मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिवार वाले किसी से रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं।
जरीफनगर थाने के गांव पड़रिया निवासी तेजाल (35) लाखन हलवाई का काम करता था। चार दिन पहले वह थाना क्षेत्र के ही गांव रामपुर में एक शादी में गया था। इसके बाद तेजपाल घर नहीं लौटा। गुरुवार को उसके भाई छोटे ने फोन पर बात की। तेजपाल ने कहा कि वह शुक्रवार को घर पहुंचेगा। शुक्रवार को भी तेजपाल घर नहीं पहुंचा। दोपहर मालपुर ततेरा के जंगल में किसानों ने शव पड़ा देखा। इसकी खबर पुलिस को दी।
खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त तेजपाल हलवाई के रूप में हुई। उसके सिर में गंभीर चोट के साथ एक हाथ भी कटा हुआ था। तेजपाल के परिवार वाले भी पहुंच गए। परिवार वालों ने हत्या कर शव फेके जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। छोटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
-----
पति की हत्या के बाद पत्नी, दो बच्चे बदहवास
दहगवां। तेजपाल की हत्या के बाद उसकी पत्नी बबिता और दो बेटे बदहवास हैं। परिवार में कोहराम का माहौल है। तेजपाल के परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। ऐसे में बबिता के सामने दो संतानों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। बबिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
-----
हत्या की वजह नहीं तलाश पा रही पुलिस
दहगवां। तेजपाल की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। ऐसे में उसकी हत्या की वजह तलाशने के लिए पुलिस भी उलझी हुई है। परिवार वालों का कहना है कि अक्सर सहलग के समय में तेजपाल कई-कई दिन तक काम से घर से बाहर रहता था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन हत्या की सही वजह तलाशना पुलिस को किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
-----
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या की वजह साफ नहीं हो रही है। परिवार वाले किसी से रंजिश की बात से भी इंकार कर रहे हैं। पता लगा है कि तेजपाल शराब पीने का शौकीन था। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-एनपी सिंह यादव, एसओ जरीफनगर