फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Passers-by near police picket looting

पुलिस पिकेट के पास राहगीरों से लूटपाट

Tue, 01 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Tue, 01 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा में रविवार शाम फिर राहजनी की वारदात हुई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट तैनात रही। आधा दर्जन बदमाशों ने रोड पर पेड़ डालने के बाद राहगीरों को निशाना बनाया। लुटे लोग पिकेट के पास पहुंचे तो उनको हड़काकर भगा दिया गया। ओरछी-आसफपुर रोड पर एक सप्ताह में राहजनी की यह तीसरी वारदात है। फैजगंज बेहटा थाने के गांव दूंदपुर निवासी हाफिज मोहम्मद असलम और कौशर रविवार को चंदौसी गए थे। दोनों बाइक से शाम को वापस लौट रहे थे। रास्ते में ओरछी तिराहा-आसफपुर रोड पर देवस्थान के पास बदमाशों ने रोड पर पेड़ डालकर दोनों को रोक लिया। बदमाशों ने असलहों के बल पर असलम से 55 सौ रुपये, मोबाइल और कौशर से आठ सौ रुपये, मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने नहडोली के अवधेश यादव और भूरे यादव को निशाना बनाया। बदमाशों ने दोनों से मोबाइल के साथ अवधेश से सात हजार और भूरे से दो हजार रुपये लूट लिए। गौर करने वाली बात यह है कि ओरछी चौराहे पर पुलिस पिकेट की तैनाती रहती है। पिकेट के बावजूद बदमाश यहीं पर नहीं रुके। रामपुर के थाना शाहबाद के गांव ढकिया निवासी रजनेश सिंह और पप्पू सिंह को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। दोनों से 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। रजनेश का एक रिश्तेदार चंदौसी में भर्ती है। वह पप्पू के साथ उसी रिश्तेदार को खर्च के लिए रुपये देने जा रहे थे। करीब एक घंटा तक बदमाश राहजनी करते रहे, ओरछी चौराहे पर तैनात पुलिस पिकेट को भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन

यहीं तैनात है चर्चित सिपाही
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाने में करीब सात साल से तैनात एक चर्चित सिपाही इसी पिकेट में तैनात है। गौर करने वाली बात यह है कि विवादों से घिरे इस सिपाही को ओरछी चौराहे की पुलिस पिकेट में स्थायी रूप से तैनात कर दिया गया है। पिकेट की तैनाती से चंद फलांग की दूरी पर बदमाश आए दिन लूटपाट कर रहे हैं। ऐसे में पिकेट पर अंगुली उठना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed