{"_id":"5817901c4f1c1bac31435e50","slug":"passers-by-near-police-picket-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिकेट के पास राहगीरों से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पिकेट के पास राहगीरों से लूटपाट
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसफपुर। थाना फैजगंज बेहटा में रविवार शाम फिर राहजनी की वारदात हुई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट तैनात रही। आधा दर्जन बदमाशों ने रोड पर पेड़ डालने के बाद राहगीरों को निशाना बनाया। लुटे लोग पिकेट के पास पहुंचे तो उनको हड़काकर भगा दिया गया। ओरछी-आसफपुर रोड पर एक सप्ताह में राहजनी की यह तीसरी वारदात है। फैजगंज बेहटा थाने के गांव दूंदपुर निवासी हाफिज मोहम्मद असलम और कौशर रविवार को चंदौसी गए थे। दोनों बाइक से शाम को वापस लौट रहे थे। रास्ते में ओरछी तिराहा-आसफपुर रोड पर देवस्थान के पास बदमाशों ने रोड पर पेड़ डालकर दोनों को रोक लिया। बदमाशों ने असलहों के बल पर असलम से 55 सौ रुपये, मोबाइल और कौशर से आठ सौ रुपये, मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने नहडोली के अवधेश यादव और भूरे यादव को निशाना बनाया। बदमाशों ने दोनों से मोबाइल के साथ अवधेश से सात हजार और भूरे से दो हजार रुपये लूट लिए। गौर करने वाली बात यह है कि ओरछी चौराहे पर पुलिस पिकेट की तैनाती रहती है। पिकेट के बावजूद बदमाश यहीं पर नहीं रुके। रामपुर के थाना शाहबाद के गांव ढकिया निवासी रजनेश सिंह और पप्पू सिंह को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। दोनों से 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। रजनेश का एक रिश्तेदार चंदौसी में भर्ती है। वह पप्पू के साथ उसी रिश्तेदार को खर्च के लिए रुपये देने जा रहे थे। करीब एक घंटा तक बदमाश राहजनी करते रहे, ओरछी चौराहे पर तैनात पुलिस पिकेट को भनक तक नहीं लगी।
यहीं तैनात है चर्चित सिपाही
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाने में करीब सात साल से तैनात एक चर्चित सिपाही इसी पिकेट में तैनात है। गौर करने वाली बात यह है कि विवादों से घिरे इस सिपाही को ओरछी चौराहे की पुलिस पिकेट में स्थायी रूप से तैनात कर दिया गया है। पिकेट की तैनाती से चंद फलांग की दूरी पर बदमाश आए दिन लूटपाट कर रहे हैं। ऐसे में पिकेट पर अंगुली उठना लाजिमी है।
विज्ञापन
यहीं तैनात है चर्चित सिपाही
आसफपुर। फैजगंज बेहटा थाने में करीब सात साल से तैनात एक चर्चित सिपाही इसी पिकेट में तैनात है। गौर करने वाली बात यह है कि विवादों से घिरे इस सिपाही को ओरछी चौराहे की पुलिस पिकेट में स्थायी रूप से तैनात कर दिया गया है। पिकेट की तैनाती से चंद फलांग की दूरी पर बदमाश आए दिन लूटपाट कर रहे हैं। ऐसे में पिकेट पर अंगुली उठना लाजिमी है।
विज्ञापन