{"_id":"57694d754f1c1b5964b47db7","slug":"overnight-overcrowding-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातों रात पट गया तालाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रातों रात पट गया तालाब
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साठगांठ के चलते अवैध रूप से किया मिट्टी खनन
शासन और प्रशासन के आदेश के बावजूद तालाब पाटकर अवैध कब्जा करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलहरी गांव में ग्राम पंचायत के तालाब को साठगांठ के चलते रातों रात पटवा दिया गया। अगले दिन जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह मामले की शिकायत करने में जुट गए। इतना ही नहीं बिना किसी परमीशन के तमाम ट्रॉली मिट्टी का खनन कर डाला। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कराकर डीएम से कार्रवाई की मांग की है। एक ओर जहां शासन-प्रशासन तालाबों के सुंदरीकरण कराने पर जोर दे रहा है। कुछ लोग अवैध रूप से तालाबों का वजूद खत्म करने में लगे हुए हैं, जिन लोगों के ऊपर गांव के विकास और सरकारी संपत्ति को बचाए रखने की जिम्मेदारी है, वहीं इसको कब्जाने में मशगूल हैं। ऐसा ही एक मामला ब्लाक म्याऊ की ग्राम पंचायत बिलहरी में देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवार की रात चुपचाप तालाब का एक बड़ा हिस्सा पटवा दिया गया। लोगों ने बताया कि अवैध रूप से सैकड़ों ट्रॉली मिटटी का खनन किया गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान से उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, तो उनका फोन बंद था।