फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   One killed in collision of DCM-Magic vehicle

डीसीएम-मैजिक वाहन की टक्कर में एक की मौत

Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
One killed in collision of DCM-Magic vehicle
accident - फोटो : graphic
दो लोग घायल हुए, बरेली-मथुरा हाईवे पर हादसा      
विज्ञापन

दोनों घायलों को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया

बरेली-मथुरा हाईवे पर विजय नगला गांव के पास शुक्रवार सुबह मैजिक वाहन और डीसीएम की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। इनको वहीं से गंभीर हालत में बरेली भेज दिया गया। दोनों वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बरेली-मथुरा हाईवे पर बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजय नगला के पास शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मैजिक वाहन और डीसीएम की अमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव भूड़ मंडोली निवासी कल्लू पुत्र सिपट्टर की मौके पर मौत हो गई। मैजिक वाहन में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे के एक रूट पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची बिनावर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से भिजवाया। दोनों वाहनों को हाईवे से हटाने के बाद यातायात सामान्य कराया गया। दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद कल्लू का शव उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। वह शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


बिल्सी रोड पर टेंपो पलटने से पांच लोग घायल      
बदायूं। बिल्सी रोड पर गांव वसंतनगर के पास टेंपो पलटने से हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार दोपहर एक टेंपो सवारियां लेकर बिल्सी की ओर जा रहा था। रास्ते में गांव वसंत नगर के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में बहेड़ी निवासी रुकुमपाल, महेश, जजपुरा के राकेश और जिरौलिया के पंकज, प्रमोद कुमार घायल हो गए। रुकुमपाल, प्रमोद और पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed