फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   one died in road accident

ट्राली पलटने से किशोरी की मौत, एक दर्जन घायल

Tue, 17 Feb 2015 11:28 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 17 Feb 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
शिवरात्रि मेला देखकर लौट रहे श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दस वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसा शाम करीब पांच बजे बिसौली-स्वरूपपुर रोड पर गंधरौली के पास हुआ।
विज्ञापन

गंधरौली निवासी हीरालाल अपने ट्रैक्टर-ट्राली से सिद्घ बरौलिया मेला देखने गए थे। वहां से यह लोग लौट रहे थे। ट्रैक्टर को नानकराम चला रहे थे। बिसौली-स्वरूपपुर रोड पर ट्राली पलट गई। हादसे में गंधरौली निवासी सुरजीत (10) पुत्र रामसिंह की मौत हो गई। जबकि सोमवती, अमित, अजय, रोहित, छाया, संजीव, विजय, अंजली, धीरज, गुड़िया समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। एसओ नरेशपाल सिंह यादव ने बताया कि अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed