फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jewellery businessman killed after being run over by a tractor-trolley

Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर सराफा कारोबारी की मौत

Mon, 19 Oct 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jewellery businessman killed after being run over by a tractor-trolley
अमित सोनी (फाइल फोटो)
केदारनगर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में मंदिर के पास रविवार रात सड़क हादसे में सराफा कारोबारी अमित सोनी (35) की मौत हो गई। टांडा एनटीपीसी की ओर से स्कूटी से घर लौट रहे अमित की सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। सड़क पर गिरते ही ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अमित की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया, वहीं बाजार में शोक छा गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत इल्तिफातगंज निवासी अमित सोनी की बाजार में अमित ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। उनके चचेरे भाई संजय सोनी ने बताया कि अमित रविवार शाम दुकान बंद करने के बाद किसी काम से टांडा गए थे। रात करीब 10 बजे लौटते समय कटारिया गांव के मंदिर के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। एनटीपीसी में दुकान करने वाले मोहल्ले के एक दुकानदार ने अमित को पहचान लिया और परिजनों व बाजार के लोगों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) टांडा ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चाें के सिर से उठा पिता का साया
अमित अपने पिता हरिश्चंद्र सोनी और मां सुशीला के इकलौते बेटे थे। परिवार में पांच दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ था। दो बेटियों के बाद घर में बेटे के जन्म से खुशियां थीं, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। पत्नी रुचि अभी प्रसव के बाद पूरी तरह स्वस्थ भी नहीं हुई हैं कि उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 13 वर्षीय बेटी राम्या और सात वर्षीय नित्या के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि नवजात बेटे ने जन्म के पांच दिन बाद ही पिता को खो दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पंडालों में थमे भजन, बाजार में पसरा सन्नाटा
नवरात्र की अष्टमी पर बाजार के दुर्गा पूजा पंडालों में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। अमित की मौत की खबर पहुंचते ही उत्सव का माहौल मातम में बदल गया। पंडालों में कार्यक्रम रोक दिए गए और बाजार की रंग-बिरंगी रोशनी बुझा दी गई। मिलनसार स्वभाव के अमित बाजार के दुकानदारों के बीच परिचित थे। उनकी असमय मौत से पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed