फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two rooms of a madrasa, built on land designated as a manure pit, were removed.

Ambedkar Nagar News: घूर गड्ढे की जमीन पर बने मदरसे के दो कमरे हटवाए

Mon, 19 Oct 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two rooms of a madrasa, built on land designated as a manure pit, were removed.
अंबेडकरनगर। अकबरपुर हवाई अड्डे के पीछे स्थित कालेपुर गांव में घूर गड्ढे की जमीन पर बने मदरसे के दो कमरों का अवैध निर्माण प्रशासन ने हटवा दिया। जांच में निर्माण सरकारी भूमि पर मिला था। इसके बाद संबंधित अतिक्रमणकर्ता ने स्वयं मजदूर लगाकर निर्माण हटवा दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रदीप कुमार ने गाटा संख्या 353 की घूर गड्ढे की भूमि पर अतिक्रमण कर मदरसे के दो कमरे बनाए जाने की शिकायत की थी। मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हृदय मणि मिश्रा के नेतृत्व में जिला सहमंत्री प्रदीप पांडेय और जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अक्षत पाठक ने जिलाधिकारी ईशा प्रिया से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने प्रकरण से अवगत कराते हुए भूमि की जांच कराने और सार्वजनिक उपयोग की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद बीते शनिवार को नायब तहसीलदार अंबरीश सिंह मौके पर पहुंचे और भूमि की पैमाइश कराई। जांच में निर्माण अवैध पाए जाने पर संबंधित अतिक्रमणकर्ता से वार्ता कर कब्जा हटाने को कहा गया। इसके बाद उसने अपने मजदूरों से निर्माण हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटवाकर जमीन खाली करा दी गई है। संबंधित व्यक्ति को भविष्य में दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed