फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nusera kand

नौशेरा कांड खुलासे के करीब, पुलिस भी घेरे में

Wed, 07 Jan 2015 08:32 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 07 Jan 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
nusera kand
सिविल लाइंस थाने के गांव नौशेरा में धर्म स्थल में आगजनी कर धार्मिक महत्व की चीजें और धर्मग्रंथ जलाने का मामला खुलासे की ओर है। इस मामले में एक खाकी वाला भी पुलिस की रडार पर है। इस दरोगा की भूमिका शेखूपुर में विवाहिता से गैंगरेप के मामले में भी उजागर हो चुकी है। धार्मिक माहौल बिगाड़ने के लिए की गई इस घटना का पुलिस जल्द पर्दाफाश कर सकती है।
विज्ञापन

30 दिसंबर की रात नौशेरा में एक धर्म स्थल पर खुराफातियों ने आगजनी की थी। इसमें धर्म ग्रंथ समेत धार्मिक महत्व की कई चीजें जल गई थीं। गुस्साए लोगों ने करीब पांच घंटे हंगामा किया था। बाद में डीएम शंभूनाथ, एसएसपी संतोष कुमार सिंह और शहर विधायक आबिद रजा ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला था।
विज्ञापन

मामले में अज्ञात खुराफातियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सूत्रों की मानें तो सिविल लाइंस पुलिस घटना के खुलासे के करीब पहुंच गई है। पूरी घटना में एक दरोगा की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। यह वही दरोगा है जिस पर शेखूपुर में विवाहिता से गैंगरेप मामले में भी अंगुलियां उठ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed