फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'No regret for killing sister's lover'

‘बहन के प्रेमी को मारने का कोई अफसोस नहीं’

Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर।
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर। Updated Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
'No regret for killing sister's lover'
पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
मोहित की हत्या के आरोपी मुनेश ने कहा-बहुत समझाया नहीं माना      
विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस ने किया खुलासा, आला कत्ल भी किया बरामद      

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में सोमवार शाम को बीए के छात्र मोहित शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्यारोपी मुनेश यादव को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। उसने खुलासा किया कि मोहित का उसकी बहन से प्रेम प्रसंग था, जिसकी वजह से उसने उसकी हत्या की। फैजगंज बेहटा थाने में पुलिस ने जेल भेजने से पहले बुधवार को हत्यारोपी मुनेश को पत्रकारों के सामने पेश किया तो उसने कहा कि उसको मोहित की हत्या का कोई अफसोस नहीं है क्योंकि उसने उसे बहुत समझाया कि उसकी बहन से दूर हो जाए लेकिन वह नहीं माना तो इज्जत की खातिर उसे मारना पड़ा।      

सोमवार को मोहित जब खाना खाकर घर के बाहर टहलने निकला तो उसे घेर लिया और तमंचे से गोली मार दी। पुलिस को हत्यारोपी के पास से  315 बोर को तमंचा और कुछ जिंदा कारतूस मिले है। बता दें कि 19 वर्षीय मोहित का शव गांव से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में पड़ा मिला था। घटना के बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में लगी थी, इस बीच मुखबिर की सूचना पर दरोगा लोकेन्द्र पाल सिंह, सिपाही संजय सिंह, राहुल कुमार, जय कुमार, सोमपाल सिंह और प्रिंस कुमार ने बुधवार शाम दबिश देकर मन्नूनगर चौराहे से हत्यारोपी मुनेश यादव को  315 बोर के तमंचा और कई जिंदा कारतूसों के साथ दबोच लिया। मुनेश ने पत्रकारों को बताया कि मारने से पहले मोहित बहुत रोया था और जान से न मारने की गुहार कर रहा था लेकिन उस पर इतना गुस्सा सवार था कि उसके माथे पर गोली मार दी और गांव से फरार हो गया। मुनेश ने बताया कि मोहित अक्सर उसकी बहन से फोन पर बात करता था। उसने बहन के मोबाइल पर चुपके से कॉल रिकॉर्डिंग लगा दी और बाद में बातें सुनता तो उसका खून खौल जाता। वहीं, पुलिस ने मुनेश के पिता को भी हिरासत में ले लिया था लेकिन पुलिस ने हत्या की घटना में उसकी भूमिका नहीं मानी। पुलिस टीम ने मुनेश का मोबाइल सर्विलान्स पर लगा दिया था। घटना के दौरान मोहित और उसके मोबाइल की लोकेशन एक ही जगह घटना स्थल पर पाए जाने से पुलिस को मुनेश पर शक हुआ था। गिरफ्तारी के बाद उसने हत्या की बात भी कबूल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed