{"_id":"58c83d5f4f1c1b1e6132ad5c","slug":"nine-injured-including-a-girl-in-a-stone-pellet-and-lathaiyoti-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर पथराव और लठैती में बालिका समेत नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर पथराव और लठैती में बालिका समेत नौ घायल
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव नसरुलापुर, अहीरवारा और मलिकपुर में जमकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
होली पर अहीरवारा, नसरुल्लापुर और मलिकपुर में कहासुनी के बाद ईंट-पत्थर के साथ लाठियां भी चलीं। घटनाओं में बालिका समेत नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में रक्षपाल (24) पुत्र नत्थूलाल की सुबह में गांव के तीन लोगों ने मामूली कहासुनी के दौरान पिटाई कर दी। पिटाई से रक्षपाल का सिर फूट गया। टिमरुआ निवासी पातीराम की सड़क किनारे से साइकिल नहीं हटाने पर दो लोगों ने पीट दिया। कुडानरसिंहपुर गांव के मनोज कुमार (35) को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। मनोज से पड़ोसी ने पहले हाथापाई की फिर सिर में पत्थर मार दिया। मिहीलाल नगला गांव के वेदराम और अहलकार भी आपस में मारपीट के दौरान घायल हो गए। मलिकपुर में सोमवीर और रजनेश पक्ष के लोगों में मारपीट और पथराव होने लगा। पुलिस ने सोमवारी, चंद्रपाल और दूसरे पक्ष के रजनेश समेत प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया।
नसरुल्लापुर गांव में रविवार दोपहर में भागीरथ समेत उसके परिवार के लोगों की पड़ोसी से कहासुनी हो गई। इसी बात पर एक पक्ष के लोग असलाह निकाल लाए। हालांकि फयरिंग नहीं हुई, लेकिन मारपीट में भागीरथ लहूलुहान हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन हंगामा और मारपीट करने वाले फरार हो गए। अहीरवारा गांव में मारपीट के दौरान 22 वर्षीय सुखविंद्र सिंह ओर छत्रपाल की 14 वर्षीय बेटी भूरी घायल हो गई। गद्दीटोला मोहल्ले में वेदप्रकाश की 10 वर्षीय बेटी काजल की पिटाई कर दी। घायल काजल का मेडिकल कराया गया है।