{"_id":"6a97369f0facecd2e3090e15","slug":"constable-ends-his-life-by-shooting-himself-in-the-chest-was-posted-in-bilari-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-983195-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सीने में गोली मारकर सिपाही ने दे दी जान, बिलारी में थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सीने में गोली मारकर सिपाही ने दे दी जान, बिलारी में थी तैनाती
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी थाने की सहसपुर चौकी पर तैनात सिपाही मोनू कुमार सांगवान (32) ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बिलारी के साहू कुंज मोहल्ले में सुबोध चौधरी के मकान में किराये पर रहते थे। मंगलवार की शाम उनका फोन नहीं उठा तो रूम पार्टनर डाक कर्मी छोटू और अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर जाकर देखा तो कमरे में फर्श पर शव पड़ा था और दाहिने हाथ के पास तमंचा था। गोली सीने में बाईं साइड में लगी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई फोरेंसिक टीम बुला ली।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मोनू कुमार सांगवान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के छपार गांव के निवासी थे। वह 2018 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हुए थे। पिछले चार साल से उनकी तैनाती बिलारी थाने में ही चल रही थी। करीब एक साल से वह बिलारी की सहसपुर चौकी पर थे। मोनू बिलारी के साहू कुंज मोहल्ले में सुबोध चौधरी के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराये पर रहते थे। इस मकान में डाक विभाग में तैनात छोटू भी रहता है। छोटू भी मोनू के क्षेत्र का ही रहने वाला है। सोमवार को मोनू ने नाइट ड्यूटी की थी और सुबह अपने कमरे पर चले गए। इसके बाद छोटू भी ड्यूटी पर चला गया था। मंगलवार की शाम छोटू ड्यूटी से वापस आया तो उसने देखा कि कमरा अंदर से बंद है और मोनू फोन भी रिसीव नहीं कर रहे। उसने अनहोनी की आशंका में आस-पड़ोस के लोग बुला लिए और मंगलवार की शाम करीब 7:15 बजे कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो कमरे में अंदर फर्श पर सिपाही का खून से लथपथ शव पड़ा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार में पत्नी और एक बेटी है। परिवार को सूचना दे दी गई। परिजन मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।