फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Sambhal News: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 02 Sep 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 02 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.
रजपुरा (संभल)। गांव चंदू नगला में मंगलवार सुबह आठ माह की गर्भवती महिला का शव घर में जमीन पर पड़ा मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर खनूपुरा निवासी महावीर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रेखा (23) की शादी करीब सवा साल पहले रजपुरा के गांव चंदू नगला निवासी रामवीर के बेटे जीतपाल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। कई बार बेटी ने शिकायत की, लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन

महावीर के अनुसार सोमवार रात साढ़े नौ बजे बेटी ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे किसी ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है और उसका शव घर में पड़ा है, जबकि ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए हैं। सूचना पर मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे तो महिला का शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फंदे से लटककर मौत का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed