{"_id":"6a9736b71394fd7109056a2e","slug":"former-manager-sent-expired-medicines-to-pharmacy-centers-embezzled-1655-lakh-rupees-lucknow-news-c-13-lko1070-1900323-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूर्व प्रबंधक ने औषधि केंद्रों को भेजीं एक्सपायरी दवाएं, हड़पे 16.55 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूर्व प्रबंधक ने औषधि केंद्रों को भेजीं एक्सपायरी दवाएं, हड़पे 16.55 लाख रुपये
Wed, 02 Sep 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
चिनहट। सूर्यदेव लक्ष्मी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहायक सचिव कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने पूर्व प्रबंधक राजेंद्र गुप्ता पर 16.55 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। चिनहट पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
देवा रोड निवासी कौशलेंद्र के अनुसार, राजेंद्र गुप्ता को कुछ वर्ष पहले ट्रस्ट का प्रबंधक बनाया गया था। ट्रस्ट के कर्मचारियों के वेतन, दवाओं की खरीद और अन्य खर्चों की जिम्मेदारी राजेंद्र की थी। उसने पद का लाभ उठाकर जन औषधि केंद्रों को नकली व एक्सपायरी दवाएं सप्लाई कीं। फर्जीवाड़े के 4.55 लाख रुपये बेटी के खाते में और नाै लाख रुपये अपने खाते में जमा किए। 25 जून को घपले की जानकारी मिलने पर उन्होंने पूछताछ की। राजेंद्र गुप्ता टालमटोल कर ट्रस्ट छोड़कर भाग गए। साथ में महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले गए। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।