फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Musajag case: doctor's statement, summoned observer

मूसाझाग कांड: डॉक्टर के बयान दर्ज, विवेचक तलब

Thu, 28 Jul 2016 11:40 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
स्पेशल जज अगली ने सुनवाई को पांच अगस्त तय की
चर्चित मूसाझाग कांड में अगली सुनवाई के लिए स्पेशल जज वाक्सो एक्ट वीरेंद्र कुमार पांडेय ने पांच अगस्त मुकर्रर की है। इस दिन कोर्ट ने मामले के विवेचक को तलब किया है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट में लड़की की उम्र निर्धारित करने वाले डॉ. मंजीत सिंह के बयान दर्ज किए। अब विवेचक के बयान दर्ज होंगे।

मूसाझाग थाने के सिपाही वीरपाल यादव और अवनीश यादव ने दिसंबर 2014 में एक किशोरी को अगवा करने के साथ उससे थाने में सामूहिक दुष्कर्म किया था। दोनों सिपाहियों को जेल भेजने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। इस समय दोनों जेल में हैं। मामले में सुनवाई स्पेशल जज पाक्सो एक्ट कर रहे हैं। पीड़िता, उसकी मां और गवाहों के साथ तहरीर लेखक के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। गुरुवार को कोर्ट ने एसीएमओ डॉ. मंजीत सिंह के बयान दर्ज किए। डॉ. मंजीत सिंह ने मेडिकल जांच के बाद पीड़िता की उम्र निर्धारित की थी। पांच अगस्त को कोर्ट मामले के विवेचक के बयान दर्ज करेगा। विवेचक को कोर्ट ने तलब कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed