{"_id":"6ad7be580e84f7fa2208a5b0","slug":"dispute-over-removal-of-a-street-cart-mother-and-son-attacked-fir-registered-against-two-brothers-rampur-news-c-282-1-rmp1016-182978-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ठेला हटाने को लेकर विवाद, मां-बेटे पर हमला, दो भाइयों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ठेला हटाने को लेकर विवाद, मां-बेटे पर हमला, दो भाइयों पर प्राथमिकी
Wed, 21 Oct 2026 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। ठेला हटाने को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों पर मां-बेटे को पीटकर घायल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला मंगोली निवासी भूप सिंह का आरोप है कि 18 अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे ठेला हटाने को लेकर विवाद हुआ था। गांव के सोमपाल और शंकरलाल ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सीओ देवकीनंदन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद