{"_id":"25ef817b32fd51a9b789acbe040e09f5","slug":"mukadma-darj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआई और सिपाही पर मुकदमा कायम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआई और सिपाही पर मुकदमा कायम
badaun
Updated Mon, 23 Feb 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय अपर सेशन जज अहमद उल्ला ने मुल्जिम को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से झूठी गवाही देने के मामले में एसआई तथा सिपाही के खिलाफ मुकदमा कायम करने का हुक्म दिया है।
विस्तार से सुनाए गए फैसले में कोर्ट ने कहा कि कांस्टेबिल 596 ऋषिपाल भाटी फर्द बरामदगी के वक्त घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। जबकि दूसरा चश्मदीद गवाह एसआई अशोक कुमार सिंह ने जिरह के दौरान प्रश्नों के जवाब में याद नहीं, ध्यान नहीं के रूप में दिया है। आश्चर्य की बात यह भी रही कि एसआई को घटना से जुड़ी किसी बात की जानकारी नहीं है। फैसले के मुताबिक दोनों चश्मदीद गवाह के बयानों से यह भी स्पष्ट होता है कि किसी अन्य मुकदमे में वांछित अभियुक्त पर अपनी कारगुजारी दिखाने के लिए उसे कहीं अन्यत्र से गिरफ्तार करके झूठा मुकदमा बनाकर कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया। पुलिस को यह कृत्य धारा 344 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत अपराध है, जिसकी विवेचना होना न्याय संगत है। कोर्ट ने सिपाही ऋषिपाल भाटी एवं एसआई अशोक कुमार के विरुद्ध मुकदमा कायम कराने के आदेश दिए हैं। बता दें कि सहसवान क्षेत्र के गांव भवानीपुर खेड़ा निवासी सद्दन पर गैरकानूनी तौर पर 12 जून 2010 को तमंचा मय कारतूस की बरामदगी के आरोप के मुकदमे की सुनवाई अदालत में की गई। इस केस की गवाही में एसआई और सिपाही की गवाही हुई जो कि झूठी पाई गई। इसके चलते कोर्ट ने पुलिस के दोनों गवाहों पर अदालत में झूठी गवाही देने के आरोप में मुकदमा कायम कराने की हिदायत दी है। अभियुक्त की ओर से रोशनयासीन गुड्डू ने पैरवी की।