फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Neighboring woman involved in Pushpendra's murder sent to jail.

Bulandshahar News: पुष्पेंद्र की हत्या में शामिल पड़ोसी महिला को भेजा जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Neighboring woman involved in Pushpendra's murder sent to jail.
छतारी पुलिस की गिरफ्त में पुष्पेंद्र की हत्या में शामिल महिला शिवानी। स्रोत : पुलिस
छतारी। थाना क्षेत्र के जिनामई गांव में पीट-पीटकर की गई पुष्पेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी महिला शिवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, उसके पति व अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि छतारी थाना क्षेत्र के जिनामई गांव में मंगलवार सुबह पड़ोसी युवक पुष्पेंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मृतक के पिता उदयवीर की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी महिला शिवानी, उसके पति रिंकू और चचिया ससुर बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

उदयवीर ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे पुष्पेंद्र पर रिंकू के रुपये थे, जो नहीं देने पर रिंकू, उसकी पत्नी और अन्य लोगों ने पीट- पीटकर हत्या कर दी।
मामा-बुआ का रिश्ता था दोनों परिवार के बीच
उदयवीर ने बताया कि गांव जिनामई में उनका ननिहाल है। आरोपी रिंकू के पिता धर्मवीर उनके मामा लगते हैं। ऐसे में रिंकू उनका ममेरा भाई और पुष्पेंद्र का चाचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed