{"_id":"6a98856df6108865aa069ee8","slug":"case-registered-against-councilor-and-her-husband-for-verbal-abuse-and-casteist-remarks-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-23475-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाली-गलौज व जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में सभासद और पति पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाली-गलौज व जातिसूचक टिप्पणी के आरोप में सभासद और पति पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र में आंबेडकर भवन में काम करने वाली महिला से खोड़ा की महिला सभासद और उनके पति के खिलाफ गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप एक महिला श्रमिक ने लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सभासद और उनके पति पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दंपती ने महिला का हाथ पकड़कर उसे भवन से बाहर खींचा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खोड़ा के पवन विहार निवासी उर्मिला ने पुलिस को बताया कि आंबेडकर भवन का निर्माण करीब चार महीने से समाज के लोगों की देखरेख में कराया जा रहा है। करीब डेढ़ महीने से वार्ड-13 की सभासद प्रिया गुप्ता और उनके पति अनमोल गुप्ता निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश कर रहे थे। इसे लेकर नगर पालिका, पुलिस चौकी, थाने और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतें भी की गई थीं। पीड़िता का आरोप लगाया कि 31 अगस्त को वह मजदूरी कर रही थीं तभी दंपती ने उनके साथ अभद्रता की। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गहनता से जांच की जा रही है।
-- -- -