फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Moving to slaughter 12 bovine animals caught

वध को ले जाए जा रहे  12 गोवंशीय पशु पकड़े

Wed, 11 May 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 11 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Moving to slaughter 12 bovine animals caught
गोकशी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एक पशु तस्कर गिरफ्तार, दो मौके से भागने में रहे सफल
गिरफ्तार तस्कर ने बताया रामपुर ले जा रहे थे पशु

 थाना पुलिस ने वध को ले जाए जा रहे 12 गोवंशीय पशु पकड़े हैं। एक तस्कर भी गिरफ्तार किया गया है। इसके दो साथी मौका पाकर भागने में सफल हो गए। गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है। पशुओं को लिखा-पढ़ी के बाद ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
बुधवार को पुलिस को खबर मिली कि तीन पशु तस्कर 12 गोवंशीय पशुओं को लेकर उसहैत की ओर से आ रहे हैं। पशुओं को दियूरारा गांव से होते हुए गुलड़िया के रास्ते रामपुर ले जाया जाएगा। सूचना पर एसआई अशोक कुमार, सिपाही उमेश सिंह, रिजवान और मोहम्मद इजहार ने दियोरारा मार्ग पर घेराबंदी कर ली। पुलिस ने उसहैत की ओर से पशुओं को आते देखा। पशुओं साथ आ रहे तीन लोग पुलिस को देखकर पशु छोड़कर भागने लगे। पीछा करके पुलिस ने अलापुर थाने के म्याऊं कस्का निवासी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी भाग गए। भागे हुए साथियों के नाम हिम्मत सिंह ने उसहैत निवासी दीपक और म्याऊं निवासी शेरा बताए हैं। हिम्मत सिंह ने यह भी बताया कि वह लोग पशुओं को रामपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर हिम्मत सिंह को जेल भेज दिया है। उसके बाकी साथियों की तलाश भी की जा रही है। एसओ एपी सिंह यादव ने बताया कि दोनों फरार तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
जिले में एक ‘माननीय’ की सरपरस्ती में हो रही गोकशी
एसओ सिविल लाइंस रहे अजय यादव ने फेसबुक पर बयां की टीस

बदायूं। जिले में बड़े पैमाने पर गोकशी एक माननीय की सरपरस्ती में हो रही है। हालांकि, यह बात तो बार-बार सामने आती रही है कि गोकशी करने वालों को सत्ता से जुड़े नेताओं का संरक्षण हासिल है। इसकी और तस्दीक एसओ सिविल लाइंस रहे अजय कुमार यादव की फेसबुक पोस्ट से हो जाती है, जिसमें उन्होंने गोवंशीय पशुओं के वध को लेकर किए गए कमेंट में एक माननीय की ओर इशारा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अलापुर, उहसैत, उसावां, सहसवान, इस्लामनगर, बिसौली, फैजगंज बेहटा, कादरचौक, जरीफनगर, उघैती, मुजरिया समेत कई थाने गोवंशीय पशुओं की तस्करी को लेकर बदनाम हैं। बड़ी कार्रवाई फरवरी 2015 में हुई थी। पुलिस ने अभियान चलाकर एक रात में प्रतिबंधित पशुओं से भरी 75 वाहन पकड़े थे। इनमें सैकड़ों पशु मिले। 100 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। इसके बाद से सिविल लाइंस क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के वध और तस्करी पर काफी हद तक अंकुश लग गया था। इसके बाद से अजय यादव पशु तस्करों के सरपरस्तों की आंखों की किरकिरी बने हुए थे।
आखिरकार गोवंशीय पशुओं का वध कराने वाले अजय यादव का जिले से बाहर तबादला कराने में कामयाब हो गए। शायद फेसबुक एकाउंट पर अजय यादव ने अपनी इसी टीस को उभारकर एक माननीय को निशाने पर लिया है। अजय यादव का फेसबुक कमेंट पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

----
‘गोकशी रोकना उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कड़े कानून भी बनाए गए हैं, परंतु बदायूं जनपद के एक माननीय खुल्लम खुल्ला गोवंशीय पशुओं का कटान करने वालों के सरमाएदार हैं। रोक सको तो रोक लो’
-अजय यादव का फेसबुक पोस्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed