फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Missing son of transporter for coaching

कोचिंग के लिए गया  ट्रांसपोर्टर का बेटा गुम

Fri, 22 Dec 2017 12:08 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 22 Dec 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Missing son of transporter for coaching
लापता मयूर। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। शहर की आवास विकास कॉलोनी से ट्रांसपोर्टर का चौदह वर्षीय बेटा बुधवार शाम से लापता है। तहरीर मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। वहीं, परिवार के लोग मान रहे हैं कि मोबाइल छीनने के बाद से वह गुमसुम था। शायद इसी नाराजगी में वह घर से चला गया। 
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रहे मोहन स्वरूप गुप्ता के पुत्र धवन गुप्ता ट्रांसपोर्टर हैं। धवन का बड़ा पुत्र मयूर शिवदेवी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। मयूर घर से बुधवार शाम निकला। वह बताकर गया कि आवास विकास कॉलोनी में ही नीरज सर से कोचिंग पढ़ने जा रहा है। इसके बाद वह नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया। पता लगा कि वह कोचिंग में गया ही नहीं था। रात भर वह नहीं लौटा तो सुबह सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इसमें गुमशुदगी दर्ज कर ली। चूंकि घरवालों की जानकारी में मयूर के पास कोई मोबाइल नहीं है, इसलिए उसकी सही लोकेशन का पता लगाना मुश्किल हो रहा था। हालांकि सुबह चार बजे के करीब उसकी फेसबुक आईडी कुछ देर के लिए ओपन हुई थी। इसकी लोकेशन नोएडा और दिल्ली के करीब मिल रही थी। फेसबुक एकाउंट फिर बंद हो गया। अब पुलिस उसके दोस्तों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। मोहन स्वरूप गुप्ता ने बताया कि मयूर नए नए मल्टी मीडिया मोबाइल रखने का शौकीन है। उसका ज्यादातर वक्त मोबाइल में ही बीतता है। पांच दिन पहले उसके पिता ने उसे डांटकर मोबाइल छीन लिया था। तब से वह गुमसुम था। हालांकि वह इस वजह से गया है या कोई और बात है, अभी नहीं कहा जा सकता। इंस्पेक्टर सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि मयूर की तलाश में हर कोशिश कर रहे हैं। जल्दी ही उसका पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed