फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Merchant's house from burglars The material collected five million

चोरों ने व्यापारी के घर से  पांच लाख का माल समेटा

Thu, 24 Nov 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Merchant's house from burglars The material collected five million
चोरी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पूरा परिवार सोता रहा, चोर हाथ साफ कर गए
 कांसपुर रोड पर गल्ला व्यापारी के घर में हाथ साफ कर दिया। पूरा परिवार सोता रहा और चोर नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत का सामान समेट कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। खबर मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया है। 

कस्बे के कांसपुर रोड निवासी नीरज गुप्ता गल्ला व्यापारी हैं। बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। किसी तरह से चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने घर से 40 हजार की नकदी, सोने के दो हार, एक कंठी माला, एक चेन, दो जोड़ी झाले, छह अंगूठी और एक ठीका चोरी कर लिया। सुबह होने पर चोरी की घटना के बारे में जानकारी होने पर नीरज गुप्ता ने इस बारे में खबर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच का मुआयना किया। नीरज गुप्ता के मुताबिक चोर करीब पांच लाख रुपये का माल समेट कर ले गए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। इधर, पुलिस चोरी की इस घटना को संदिग्ध करार दे रही है। चोर कहां से घुसे यह भी साफ नहीं हो रहा है। जिस कमरे में चोरी हुई वहां तक जाना चोरों के लिए मुश्किल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed