फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Merchant's daughter missing, police cordon market close

व्यापारी की बेटी लापता, बाजार बंद करा घेरा थाना

Wed, 15 Jun 2016 11:06 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Merchant's daughter missing, police cordon market close
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 तीन के खिलाफ बहला-फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट
 व्यापारियों का आरोप, सीओ के करीबी हैं तीनों आरोपी

कस्बे के एक बड़े व्यापारी की बेटी लापता हो गई। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बुधवार को व्यापारियों ने घटना के विरोध में बाजार बंद रखकर थाने का घेराव किया। बाद में थाना गेट पर धरना देकर बैठ गए। साथ ही एसएसपी को संबोधित पत्र एसओ को देकर तीन दिन में लड़की न मिलने पर बडे़ आंदोलन की चेतावनी भी दी। लड़की के पिता का आरोप है कि नामजद आरोपी सीओ बिसौली के करीबी हैं।
बुधवार सुबह से ही व्यापारियों का एक गुट घटना के विरोध में बाजार बंद कराने सड़क पर उतर आया। बाजार बंद कराने के बाद व्यापारियों ने लड़की को बरामद करने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। उसके परिवार वालों ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपी सीओ के करीबी हैं, इसीलिए पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। 
विज्ञापन

वजीरगंज कस्बे के एक व्यापारी की 16 वर्षीय बेटी मंगलवार को लापता हो गई थी। व्यापारी का आरोप है कि उसकी बेटी को कस्बे के ही भोलू पुत्र महेंद्र, महेंद्र, रामपाल पुत्र सालिगराम बहला-फुसला कर ले गए। वह अपने साथ 50  हजार रुपये और जेवर भी ले गई है। व्यापारी की तहरीर पर मंगलवार शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रात में तमाम व्यापारी फिर से थाने पहुंचे। यहां हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्य महासभा ने की निंदा
बदायूं। अखिल भारतीय माहौर वैश्य महासभा के जिला मंत्री विशाल गुप्ता ने वजीरगंज में बाजार बंद कराने और थाने का घेराव किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह वैश्य समाज के दो परिवारों के बीच का मामला है।  मामले को बेवजह तूल नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed