{"_id":"582475ee4f1c1b342fb39c35","slug":"married-women-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला गद्दीटोला निवासी अबरार शाह की बेटी शबाना की उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए मारपीट की। उसकी एक वर्षीय बेटी को घर में रोककर शबाना को बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शबाना का निकाह करीब दो साल पहले वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी मुनीर शाह के साथ हुआ था। ससुराल वालों ने दहेज कम बताकर पिछले महीनों से उसे परेशाना करना शुरू कर दिया था। पति समेत ससुराल वालों ने तीन दिन पहले शबाना की पिटाई की। उससे एक वर्षीय बेटी भी छीन ली गई। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। हालांकि इस दौरान शबाना के पिता ने उरैना पहुंचकर सुलह कराने की कोशिश भी कि लेकिन आरोपी नहीं माने।
आरोप है कि मुनीर और उसके घरवालों ने शबाना को अमानवीय यातनाएं भी दी थीं। वह शिकायत करने वजीरगंज थाने भी पहुंची थी। कार्रवाई नहीं होने से परेशान शबाना अपने पिता के साथ बुधवार को बदायूं में एसएसपी के सामने पेश हुई। उसने दहेज उत्पीड़न की दास्तां भी बयां की। शबाना ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में भी तहरीर सौंप दी है।