फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married on the bike and not get killed in dowry Buffalo

दहेज में बाइक और भैंस न मिलने पर विवाहिता की हत्या

Sun, 22 Jan 2017 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
10 महीने पहले ही परिवार वालों ने की थी ऊषा की शादी

 दहेज में बाइक और भैंस की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी। शव को भी ठिकाने लगाने जा रहे थे। इससे पहले ही खबर मिलने पर मृतका के मायके वाले पहुंच गए। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। 

बिसौली कोतवाली के गांव फिरोजपुर निवासी दिनेश पुत्र द्वारिका प्रसाद ने करीब 10 महीने पहले अपनी बहन ऊषा (22) की शादी सहसवान के मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद के अनूप पुत्र लालाराम के साथ ही थी। शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया। आरोप है कि ससुराली दहेज में बाइक और भैंस की मांग कर रहे थे। मांग को लेकर ससुराली ऊषा का उत्पीड़न करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने एक राय होकर ऊषा की गला घोटकर हत्या कर दी। ऊषा की हत्या के बारे में पड़ोसियों से उसके भाई रतनलाल को सूचना मिली। आरोप है कि खबर मिलने के बाद मायके वाले जब ऊषा की ससुराल पहुंचे तो ससुराली शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। मृतका के भाई रतनलाल की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed