{"_id":"57b9f0874f1c1b8c63d4f2c9","slug":"married-death-accused-of-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांच महीने पहले ही हुई थी राखी की शादी
संदिग्ध हालात में नव विवाहिता की मौत हो गई। उसके मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से ससुराल वालों ने उसे जहर खिलाकर मार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। खबर मिलने पर सीओ बिल्सी ने मौका मुआयना किया।
बिल्सी थाने के गांव सतेती निवासी धर्मवीर ने अपनी बेटी राखी की शादी करीब पांच महीने पहले इस्लामनगर थाने के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी दीपक के साथ की थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया। धर्मवीर का आरोप है कि ससुराली इससे संतुष्ट नहीं थे। दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने राखी को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इधर, दीपक के परिवार वालों का कहना है कि राखी अपने मायके में थी। रविवार को ही मायके वाले उसे ससुराल छोड़कर गए थे। बाद में उसकी मौत हो गई। धर्मवीर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। एसओ सीपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले में पड़ताल की जा रही है।