{"_id":"d727d4ea9d91c159bef5c3e6ebc2721d","slug":"marpeet-or-fairying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव, फायरिंग
sheswan
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में मेड़ विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इसमें दो महिलाओं समेत 17 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 11 लोगों को मौके से पकड़ लिया। घटना की रिपोर्ट दोनों ओर से तीन दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार सुबह करीब आठ बजे की है। रक्षपाल सिंह और रामरहीस के बीच मेड़ विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच सुबह कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से दर्जनों लोग लाठी-डंडे और असलहे लेकर आमने-सामने आए। दोनों ओर से हवाई फायरिंग के साथ जमकर पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष की ओर से आलम, सिपट्टर, गोपाल, किशोरी, विशू, श्रीपाल, वीरपाल, भोले, मानक, अग्रवती, गेंदनलाल, हेमवती और बंटू घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से कमलेश, उदयवीर, नरेश तथा सुखवीर घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। रामरहीश ने रक्षपाल, भारतसिंह, आलम, गेंदनलाल सहित 28 लोगों के खिलाफ बलवा और जान से मारने की नीयत से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि रक्षपाल सिंह की ओर से रामपाल, सत्यवीर, जागन, धीरसिंह, प्रेमपाल सहित 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि दोनों ओर से 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इनमें से 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लोग फरार हैं।
विज्ञापन