फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Maratha's body found in Moradabad hospital

मुरादाबाद के अस्पताल में मिला विवाहिता का शव

Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो आसफपुर (बदायूं)। Updated Fri, 07 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Maratha's body found in Moradabad hospital
dead - फोटो : amar ujala
- बदायूं के फैजगंज बेहटा में है महिला की ससुराल
विज्ञापन

- बरेली के थाना आंवला में है विवाहिता का मायका

बदायूं में रहने वाली एक विवाहिता का शव मुरादाबाद के अस्पताल में मिला है। विवाहिता का मायका बरेली में है। विवाहिता के पिता ने ससुरालवालों पर बेटी को पीट-पीटकर मार डालने और उसके बाद शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है।
बरेली जिले के थाना आंवला के गांव दियोगी के अशोक पाल ने अपनी बेटी सुरचना की शादी पांच साल पहले थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका में छोटे सिंह के बेटे विजेंद्र के साथ की थी। अशोक पाल का आरोप है कि ससुराली दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। आरोप है कि बुधवार को पति विजेंद्र, ससुर छोटे सिंह और सास सत्यवती ने सुरचना को पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद उसके शव को भी ठिकाने लगा दिया। पिता का कहना है कि सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंचा। यहां ससुराली घर में ताला लगाकर भागे हुए थे। इधर, पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात सुरचना का शव मुरादाबाद के एक अस्पताल से बरामद कर लिया। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। ससुरालियों का कहना है कि सुरचना को तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। अशोक की तहरीर पर पुलिस ने पति विजेंद्र, ससुर छोटे सिंह, सास सत्यवती, देवर मुकेश और विकास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।      
विज्ञापन


महिला की हालत बिगड़ी, मौत      
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव खिड़कवारी भूड़ निवासी दुर्वेश की 28 वर्षीय पत्नी अनोजा की शुक्रवार को रक्तस्राव होने की वजह से हालत बिगड़ गई। परिवार वाले अनोजा के लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली जाते वक्त अनोजा की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed