फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Many police stations By foot march

कई थानों की पुलिस ने किया पैदल मार्च

Mon, 22 Feb 2016 08:47 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Mon, 22 Feb 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
Many police stations By foot march

विज्ञापन
 डीजीपी के फरमान के बाद जिले में पुलिसिंग नजर आ रही है। सोमवार को भी जिले में कई थानों की पुलिस ने बाजारों और गलियों में पैदल मार्च किया। इस दौरान बाजारों में अस्थायी अतिक्रमण भी हटाया गया। वाहनों की चेकिंग और संदिग्धों की तलाशी भी ली गई।
एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी वंशराज यादव, शहर कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को भारी फोर्स के साथ लावेला चौक, जोगीपुरा, छह सड़का, घंटाघर आदि इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने अस्थाई अतिक्रमण भी हटाया। अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी भी दी गई। शहर कोतवाली पुलिस का यह अभियान शाम पांच से रात आठ बजे तक चला।
विज्ञापन

उघैती। एसओ नरेश कश्यप के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे की गलियों में पैदल मार्च किया। मुख्य बाजार में पैदल मार्च के दौरान अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया।
दातागंज। प्रभारी कोतवाली ब्रजेश यादव के नेतृत्व में कस्बे के मुख्य बाजारों में सोमवार को पुलिस ने शाम पांच से आठ बजे तक पैदल मार्च करके संदिग्धों की तलाश की। इस दौरान अतिक्रमण भी हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजरिया। एसओ राजेश कुमार ने फोर्स के साथ वाहन चेकिंग की। दिल्ली आने-जाने वाली बसों में भी तलाशी की गई। मेन रोड पर पुलिस ने अतिक्रमण भी हटवाया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed