{"_id":"0a26dd8577b008e3d586afc3e4db3f6a","slug":"many-groups-fought-during-juloos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" धार्मिक जुलूस के दौरान कई जगह तनाव, टकराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक जुलूस के दौरान कई जगह तनाव, टकराव
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Thu, 24 Dec 2015 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनाव के बीच पड़ौलिया में लगानी पड़ी पीएसी
वजीरगंज में जुलूस के दौरान हुआ पथराव
इससे यहां भी तनाव फैल गया। वहीं बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर में एक की पक्ष के बीच मारपीट हो गई। यहां भी तनाव फैल गया। इधर कई हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस-प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देकर विरोध भी दर्ज कराया। खुराफातियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पड़ौलिया में टकराव की स्थिति, पीएसी तैनात
सिलहरी। कुंवरगांव थाने के गांव पड़ौलिया में दो दिन पहले खुराफातियों में एक धर्म स्थल में मूर्तियां तोड़कर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। अधिकारियों ने किसी तरह से दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। हालांकि लोगों का गुस्सा शांत करने में पुलिस-प्रशासन नाकाम रहा था।
गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने गांव में जुलूस निकालने की कोशिश की। दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो टकराव की स्थिति बन गई। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तनाव बढ़ने पर कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी लगा दी गई। एसडीएम सदर प्रदीप यादव, एसपी सिटी अनिल यादव समेत कई अधिकारी गांव पहुंच गए। किसी तरह से हालात काबू में किए।
विज्ञापन
जुलूस में हुड़दंग, पथराव के बाद फैला तनाव
वजीरगंज। कस्बे के मोहल्ला बनिया में जुलूस में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने हुड़दंग करते हुए पथराव कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक पक्ष के लोगों का आरोप है कि परंपरागत रूट छोड़कर दूसरे रूट से जुलूस निकालने की कोशिश की गई।
वजीरगंज में गुरुवार को परंपरागत तरीके से जुलूस शुरू हुआ। इसमें शामिल कुछ लोग हुड़दंग भी कर रहे थे। मोहल्ला बनिया में जुलूस पहुंचने पर कुछ शरारती तत्वों ने जुलूस का रूट बदल दिया। मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद जुलूस में शामिल कुछ खुराफातियों ने पत्थर फेक दिए। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि इसी मोहल्ले में पिछले साल भी जुलूस को लेकर दो पक्षों मं टकराव हो गया था। इसके बावजूद पुलिस ने यहां एहतियात से काम नहीं लिया। हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने यहां भी पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है।
संग्रामपुर में पीट दिए हुड़दंगी, इलाके में तनाव
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर में कुछ हुड़दंगियों को गांव के लोगों ने पीट दिया। इससे इलाके में तनाव फैल गया। एहतियात के तौर पर यहां पुलिस लगा दी गई है। दोनों पक्ष एक ही संप्रदाय के हैं।
बिसौली के दबतोरी चौकी इलाके के गांव लक्ष्मीपुर के लोगों ने गुरुवार को धार्मिक जुलूस का आयोजन किया। जुलूस में बाइकों पर सवार कुछ युवक पड़ोसी गांव संग्रामपुर में पहुंच गए। यह लोग यहां हुड़दंग कर रहे थे। गांव के लोगों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। यहां भी पुलिस तैनात कर दी गई है। आपस में भिड़े दोनों पक्ष एक ही संप्रदाय के हैं। इस वजह से पुलिस ने आसानी से हालात पर काबू कर लिया।
भड़के हिंदूवादी: पुलिस पर दमन का आरोप
बदायूं। पड़ौलिया में धार्मिक जुलूस के आयोजन पर हिंदूवादी संगठन मुखर हो गए हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने आरोप लगाया है कि गांव में पुलिस ने एक पक्षीय दमन किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को दरकिनार करते हुए पुलिस ने धार्मिक जुलूस का आयोजन कराया। उन्होंने डीएम शंभूनाथ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि दो दिन पहले पड़ौलिया के एक धर्म स्थल में खुराफातियों ने मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दी थीं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करा दिया था। हिंदू महासभा का आरोप है कि पुलिस दबाव में काम कर रही है। गुरुवार को पुलिस ने बल प्रयोग करके जुलूस निकलवा दिया। आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान पुलिस ने एक पक्ष के लोगों को नजरबंद कर दिया। डीएम ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में अरविंद परमार, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, देवपाल सिंह, रजनीश पटेल, अशोक तोमर, मृदुल सहाय, सतेंद्र यादव, वीरेश तोमर, हरचरन लाल, रजनीकांत सक्सेना, विपिन पाल, जुगेंद्र आदि रहे।
पुलिस की लापरवाही से बढ़ा तनाव
सिलहरी। गांव के कई दिन से धार्मिक जुलूस की तैयारियां चल रही थीं। एक पक्ष के लोगों ने इसका विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत कर नई परंपरा शुरू न होने देने की मांग की। थाना पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। दोनों पक्षों को पुलिस ने टरकाने का काम किया। मंगलवार रात खुराफातियों ने एक धर्म स्थल में मूर्तियां तोड़ दीं। यहां भी पुलिस गंभीर नहीं दिखी। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों से सादे कागज पर दस्तखत करा लिए गए।
भाजपा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की
बदायूं। पड़ौलिया के धर्म स्थल में मूर्तियां तोडने की घटना के बाद गुरुवार को धार्मिक जुलूस की परंपरा पर भाजपा ने पुलिस की निंदा की है। पूर्व विधायक महेश गुप्ता ने कहा है कि पुलिस ने एक पक्ष का दमन किया है। बता दें कि बुधवार रात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक और महेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने डीएम और एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी को लगाया गया है। क्षतिग्रस्त मूर्तियों को भी ठीक कराया जा रहा है। जो भी खुराफात करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।