{"_id":"579f85144f1c1b5a7b2b941a","slug":"manipulating-teenager-broke-into-the-temple-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दूसरे समुदाय का है आरोपी, घटना से लोगों में गुस्सा
अपनी बहन के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी किशोरी
कस्बे में बिसौली रोड स्थित प्रसिद्ध वनखंड़ी मंदिर में घुसकर नाजिम नाम के युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। इस बारे में लोगों को पता लगा तो गुस्सा दौड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कस्बे के एक मोहल्ले की किशोरी सोमवार को अपनी बहन के साथ वनखंडी मंदिर में पूजा करने गई थी। दोनों लड़कियां मंदिर में थीं। इसी दौरान मोहल्ला फकीरान निवासी नाजिम पुत्र रजी अहमद मंदिर में घुस गया। उसने किशोरी से छेड़छाड़ की और उसे खींच कर ले जाने लगा। दोनों लड़कियों ने शोर मचाया तभी नाजिम यहां से भाग गया। इस बारे में कस्बे के लोगों को पता लगा तो उनके गुस्सा दौड़ गया। मामला दो समुदायों का होने की वजह से पुलिस ने भी इसे संजीदगी से लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर नाजिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसआई कुलदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ---