फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Love - affair case Are recorded in misdemeanor

प्रेम-प्रसंग के मामले भी दर्ज हो रहे दुष्कर्म में

Sat, 06 Jun 2015 07:40 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 06 Jun 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के मामले भी दुष्कर्म के दर्ज हो रहे हैं। इसका एक उदाहरण नहीं। कई मामलों में तो रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी जेल में हैं और आरोप लगाने वाले हलफनामा लेकर घूम रहे हैं कि रेप नहीं हुआ, या फिर वह मुकदमा वापस लेना चाहते हैं। एक ताजा मामला अलापुर थाने का ही है।

विज्ञापन

अलापुर थाने के एक गांव में पिछले महीने दलित किशोरी के पिता ने दो सगे भाईयों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों आरोपी जेल में हैं। अब किशोरी के परिवार वालों ने एसएसपी सौमित्र यादव को हलफनामा देकर कहा है कि वह मुकदमा वापस लेना चाहते हैं। एसएसपी ने इस पर नाराजगी भी जताई। इससे पहले उघैती थाने के एक गांव में दो सिपाहियों समेत छह लोगों पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया, तो उसने मेडिकल नहीं कराया। 164 के बयान में भी महिला ने रेप की बात से इंकार कर दिया। 15 दिन पहले कादरचौक थाने के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म हुआ था। उसके पति की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने 161 के बयान में पुलिस से कहा कि उसने पति के कहने पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। यहां भी रंजिश का बदला लेने के लिए बलात्कार की धाराओं का इस्तेमाल किया गया। विवचेना में में कई इसके अलावा भी कई मामलों की सच्चाई आ चुकी है।
विज्ञापन



पुलिस विवेचना में सामने आया है कि कई ऐसे मामले हैं जिनमे 376 का इस्तेमाल रंजिश का बदला लेने के लिए किया गया है। प्रेस-प्रसंग के कुछ मामलों में भी पकड़ने जाने पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जांच में सच्चाई सामने आ ही जाती है। -सौमित्र यादव, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed