फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lootero ke karib pahunchi police

पुलिस लुटेरों के करीब पहुंची, वर्कआउट जल्द

Fri, 06 Feb 2015 08:26 PM IST
उझानी (बदायूं)
उझानी (बदायूं) Updated Fri, 06 Feb 2015 08:26 PM IST
विज्ञापन
lootero ke karib pahunchi police
आलू व्यापारी अमित अग्रवाल के नौकर से पांच लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस का बदमाशों तक पहुंचने के लिए लाइन मिल गई है। उसी लाइन पर चलकर पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध युवक से पूछताछ की। पुलिस की मानें तो जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से पिछले तीन-चार दिन में बदमाशों तक पहुंचने के लिए जिस ढंग से कोशिश की, उसी दौरान पुलिस को एक ऐसा क्लू मिल गया जो बदमाशों तक पहुंचाने में सहायक बनता जा रहा है। पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस के हाथ बहुत कुछ लग चुका है। काफी हद तक संभव है कि एक-दो दिन में बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएं।
विज्ञापन


आठ जनवरी को कोतवाली के पास बाइक सवार दो बदमाशों आलू व्यापारी अमित अग्रवाल के नौकर सुल्तान के हाथ से नोटों भरा थैला लूट लिया था। थैला में पांच लाख रुपये थे, जो घटना से कुछ देर पहले ही पंजाब नेशनल बैंक से निकाले गए थे। पुलिस ने घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कराने के लिए बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी देखा था। कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि जल्द खुलासा हो जाएगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed