{"_id":"d0086b72d357c55cd5cb18e36e41714e","slug":"loot-hindi-news-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के कंप्यूटर इंजीनियर से नगदी, सोने की चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली के कंप्यूटर इंजीनियर से नगदी, सोने की चेन लूटी
badaun
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के कंप्यूटर इंजीनियर से बाइक सवार बदमाशों ने नगदी और सोने की चेन लूट ली। ये घटना बिनावर थाना क्षेत्र के घटपुरी इलाके में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरेली के सेटेलाइट निवासी धर्मेंद्र कुमार गुरुवार को बरेली से काम निपटाने के बाद बदायूं शहर के चित्रांश नगर में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। रात को ही वह बाइक से वापस बरेली के लिए निकले। रात करीब दस बजे बिनावर थाने के घटपुरी मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके धर्मेंद्र को रोक लिया।
बताते हैं कि बदमाशों ने इनसे सात हजार रुपये की नगदी और सोने की चेन लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश बदायूं की ओर फरार हो गए। धर्मेंद्र ने घटना की सूचना बिनावर पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।