फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   loot and attack in contractor house

लकड़ी ठेकेदार के घर लूटपाट

Wed, 16 Sep 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Wed, 16 Sep 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
loot and attack in contractor house
लूटपाट की घटना मंगलवार रात दिल्ली रोड किनारे नई बस्ती बालाजीपुरम इलाके की है। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बादुल्लागंज निवासी रामकुमार शर्मा का मकान नई बस्ती में है। रात में करीब एक बजे दीवार फांदकर घुसे बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़ कर सामान समेटना शुरू कर दिया, लेकिन उसी दौरान गृहस्वामिनी वसुधा (40) जाग गई। वसुधा को बदमाशों ने दबोच कर चाकुओं से पीठ और चेहरे पर कई वार किए। लहूलुहान वसुधा जमीन पर गिर पड़ी। उसका बड़ा बेटा 10 वर्षीय मोहित जागा तो बदमाशों ने मोहित समेत उसके पांचों भाई-बहन को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद घायल वसुधा ने कमरा खोल कर बच्चों को बाहर निकाला। तड़के बच्चों के  रोने की आवाज पर पहुंचे पड़ोसियों ने वसुधा का पहले कोतवाली फिर अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। वसुधा ने बताया कि बदमाश उसके बक्से में रखे पांच हजार रुपये, सोने की चेन, पाजेब और कानों से कुंडल उतरवा ले गए। बदमाशों की संख्या थी। बोली, उनके चेहरे गमछे से ढके थे। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कोतवाल देवराज राठी ने बताया कि लूट का विरोध करने पर ही बदमाशों ने महिला पर हमला किया था। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


लूट से सहमे बच्चे
उझानी। वसुधा का पति रामकुमार दिल्ली में लकड़ी की ठेकेदारी करता है। वह दिल्ली में ही है। घटना के दौरान बदमाशों ने जिस तरह से गृहस्वामिनी पर हमला किया, उसका खौफ बुधवार सुबह बच्चों के चेहरों पर दिख रहा था। पांच बच्चों में सबसे बड़े मोहित ने बताया कि एक बदमाश के पास तमंचा था। वह कच्छा-बनियान पहने था। तमंचे से उसे डराया भी गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed