फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lintel of the houses demolished, debris Escaped the seven injured

मकान का लिंटर ढहा, मलबे  में दबकर सात लोग घायल

Sun, 11 Dec 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सभी लोग एक ही परिवार के, दो लोगों की हालत गंभीर
जरीफनगर थाने के गांव केरई सेरई में हुआ हादसा

 जरीफनगर थाने के गांव केरई सेरई में रविवार सुबह मकान का लिंटर गिरने से इसकी चपेट में आकर सात लोग घायल हो गए। इनमें पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

जरीफनगर थाने के गांव केरई सेरई में नेकसे के परिवार के लोग रविवार सुबह घर में थे। घर के एक कमरे का लिंटर काफी जर्जर हो चुका था। अचानक भरभरा की लिंटर ढह गया। मलबे में जमुना देवी (35) पत्नी नेकसे, रोहदास (26) पुत्र खुशीराम, अनूप (5) पुत्र नेकसे, रामचंद्र (3) पुत्र नेकसे, विजय (10) पुत्र नेकसू और विनीता पत्नी सुभाष दब गए। आनन-फानन में गांव के लोगों ने सभी को मलबे से निकाला। सभी लोग जख्मी को चुके थे। इनको दहगवां सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर इनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में अनूप, रामचंद्र और विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन और पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed